Categories: News-Headlines

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लखनऊ से राष्ट्रव्यापी आंदोलन ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में हिस्सा लिया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज लखनऊ से राष्ट्रव्यापी आंदोलन ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। एशियाई खेलों के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना मुंबई के सुंदर अक्सा बीच पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अब तक यह अभियान देश के चार हजार दो सौ स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है। इसमें लगभग दो लाख व्यक्तियों ने भाग लिया है। यह अभियान पूरे देश में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को भी बढ़ावा देता है। यह पहल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइकिलिंग प्रेमी, एथलीट, कोच, खेल विज्ञान विशेषज्ञों सहित अन्य की भागीदारी के साथ आयोजित की जा रही है।

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने भारतीय साइक्लिंग महासंघ, माई बाइक्स और माई भारत के सहयोग से किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.