केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कोलडैम बरमाना में एक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान साई और एनटीपीसी के बीच संबंधित सहमति पत्र (एमओयू) का भी आदान-प्रदान किया गया।
बेहद कम समय में इस केंद्र की स्थापना के बारे में बताते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘केवल एक महीने के समय में ही वाटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था कर दी गई है और मैं साई एवं एनटीपीसी के अधिकारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव कर दिखाया है। 40 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में भाग लेंगे। यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं और लड़कों एवं लड़कियों को छात्रावास और प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी। हमें उम्मीद है कि इस केंद्र में भी राष्ट्रीय स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।’
यह केंद्र रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स में एथलीटों को प्रशिक्षण देने के लिए समर्पित होगा।
कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम का अभिनंदन किया।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment