स्वच्छ भारत अभियान
सरकार मुख्य रूप से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने के लिए 1 से 31 अक्टूबर, 2021 तक, एक महीने चलने वाले देशव्यापी स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ करेगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक ट्वीट संदेश में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जब हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का हमारा संकल्प है जो गांधी जी के सपनों का भारत है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण पर आधारित है जिसमें स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री महोदय ने सभी से इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने और संकल्प से सिद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने का आग्रह किया है। मंत्री महोदय ने ट्वीट में कहा, स्वच्छता सर्वोच्च है। #आज़ादी का अमृत महोत्सव में आपसी सहयोग से देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए संकल्प से सिद्धि मूल मंत्र द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले #स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम से जुड़ें।”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 75 लाख टन से अधिक कचरा, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरा, इकट्ठा किया जाएगा और इसे ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल के आधार पर आगे प्रसंस्कृत किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य “स्वच्छ भारत: सुरक्षित भारत” के मंत्र का प्रचार करना है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment