युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2022 को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों यानी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इससे संबंधित अधिसूचनाएं मंत्रालय के वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की गईं थीं।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर से बढ़ाकर 27 सितंबर (मंगलवार) कर दी है। इस पुरस्कार के लिए सभी पात्र खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ/खेल प्रोत्साहन बोर्ड/राज्य और केन्द्र – शासित प्रदेश की सरकारों आदि को भी तदनुसार सूचित किया जाता है। दिनांक 27 सितंबर, 2022 के बाद प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment