Categories: News-Headlines

खेल मंत्रालय ने कुश्ती, भारोत्तोलन और निशानेबाजी के एथलीटों के लिए केंद्र सरकार के खर्च पर, खेलों के सिलसिले में विदेश यात्राओं की मंजूरी दी

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कुश्ती, भारोत्तोलन और निशानेबाजी के एथलीटों के लिए केंद्र सरकार के खर्च पर, खेलों के सिलसिले में विदेश यात्राओं की मंजूरी दे दी है।

सरकार ने 17 से 20 फरवरी तक बुल्गारिया में होने वाले 59वें अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट सीनियर्स में पुरुष और महिला कुश्ती टीमों की भागीदारी को स्‍वीकृति दे दी है। फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन श्रेणियों में कुल 20 पुरुष पहलवान भाग लेंगे जबकि 10 कोचिंग सदस्‍य उनके साथ जाएंगे। महिला कुश्ती दल में 10 पहलवान और पांच सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं।

तुर्की में होने वाली पहली रैंकिंग सीरीज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कुल 11 महिला पहलवान और 23 पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में तोक्यो ओलिंपिक पदक विजेता रवि दहिया और बजरंग पूनिया भाग लेंगे। महिला दल में 5 कोचिंग और सहयोगी सदस्‍य तथा पुरुष दल में 11 कोचिंग और सहयोगी सदस्‍य होंगे।

भारतीय भारोत्तोलन टीम 23 से 28 फरवरी तक होने वाले सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल 2022 में भाग लेगी। महिला दल में 9 भारोत्तोलक और चार सहायक कर्मचारी शामिल हैं, जबकि पुरुषों के दल में 7 भारोत्तोलक और चार सहायक कर्मचारी शामिल हैं। तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू दल का हिस्सा होंगी।

सरकार ने मिस्र के काहिरा में 25 फरवरी से 8 मार्च तक आईएसएसएफ विश्व कप के लिए 33 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम की भागीदारी को भी स्‍वीकृति दे दी है। सदस्यों में 25 निशानेबाज, छह कोच और दो फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.