केंद्रीय युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में खेलो इंडिया यूनविर्सिटी गेम्स-2022 के लिए प्रतीक चिन्ह, जर्सी, शुभंकर, मशाल और एंथेम का शुभारंभ किया। तीसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 23 मई से तीन जून तक खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह लखनऊ के बाबू बनारसीदास यूनिवर्सिटी में 25 मई को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को खेल की महाशक्ति बनाने की प्रधानमंत्री की परिकल्पना पूरी होगी। उत्तर प्रदेश इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आयोजन भी भव्य होगा और हमारे यहां के दर्शक जो आएंगे वह भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आज उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है हर क्षेत्र में खेलो का भी ऐसा क्षेत्र है जहां उत्तर प्रदेश ने नई उच्चाईया छुएगा। मैं इस मंच से अदारणीय प्रधानमंत्री जी की उस सोच को सलाम करता हूं जो भारत को स्पोर्टिंग सुपर पावर बनाने की बात करता है, स्पोर्ट सुपर पावर बनाने की बात करता है कि खेलो में भी हम महाशक्ति बनेंगे। यह मोदी जी के सपने को योगी जी यहां पूरा करके देंगे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश 23 मई से तीन जून तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सबसे बडे संस्करण का आयोजन कर रहा है। देश भर के 200 सौ से अधिक विश्वविद्यालय के चार हजार सात सौ से अधिक एथलिट इसमें भाग लेंगे। इस संस्करण में 21 खेल खेले जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक स्टेडियम और ब्लॉक स्तर पर एक मिनी स्टेडियम तैयार कर रही है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में किया जाएगा। इन खेलों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोटर्स और ओटीटी प्लेटफार्म पर भी किया जाएगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment