Categories: News-Headlines

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का कल मध्यप्रदेश के भोपाल में रंगारंग समापन हुआ

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का कल मध्‍य प्रदेश के भोपाल में रंगारंग समापन हुआ। इन खेलों में महाराष्‍ट्र 56 स्‍वर्ण सहित एक सौ 61 पदक हासिल कर पहले स्‍थान पर रहा। हरियाणा 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि मेजबान मध्‍यप्रदेश 96 पदक जीतकर तीसरे स्‍थान पर रहा।

केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने समापन समारोह में देश में खेलों के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घरानों से एक साथ आने का आह्वान किया।

हमें समाज को, सरकार को, कॉर्पोरेट घरानों को, हर किसी को खेलों की ओर से जोड़ना है। भारत में खेल तभी बढ़ सकते हैं अगर सरकारें केन्द्र और राज्य के साथ-साथ, कॉर्पोरेट घराने और नेशनल स्पोर्ट फेडरेशन, ट्रेड फेडरेशन यह सब इकट्ठे आएं और इंडिविजुअल्स भी हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दें।

खेलो इंडिया युवा खेलों में कुल 25 राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे और सबसे ज्यादा 19 रिकॉर्ड वेट लिफ्टिंग में टूटे। नौ शहरों में आयोजित इन खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5 हजार 812 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खेलों में लड़कियों की भागीदारी करीब 40 फीसदी रही। समापन समारोह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.