कृषि मंत्रालय द्वारा 2021-22 के लिए मुख्य खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिये गये हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि खरीफ सीजन में 150.50 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है। उन्होंने कहा कि किसानों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बंपर पैदावार हो रही है।
प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2021-22 के दौरान मुख्य खरीफ फसलों के अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है:
खाद्यान्न -150.50 मिलियन टन (रिकॉर्ड)
चावल– 107.04मिलियन टन (रिकॉर्ड)
पोषक/मोटे अनाज– 34मिलियन टन
मक्का – 21.24 मिलियन टन
दलहन – 9.45मिलियन टन
तूर – 4.43 मिलियन टन
तिलहन – 23.39 मिलियन टन
मूंगफली – 8.25 मिलियन टन
सोयाबीन –12.72मिलियन टन
कपास – 36.22 मिलियन गांठें (प्रति 170 कि. ग्रा.)(रिकॉर्ड)
पटसन एवं मेस्टा – 9.61 मिलियन गांठें (प्रति 180 कि. ग्रा.)
गन्ना –419.25 मिलियन टन(रिकॉर्ड)
2021-22 के लिए प्रथम अग्रिम अनुमान (केवल खरीफ) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 150.50 मिलियन टन अनुमानित है, जो विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 12.71 मिलियन टन अधिक है।
2021-22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन 107.04 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20)के औसत उत्पादन 97.83 मिलियन टन की तुलना में 9.21 मिलियन टन अधिक है।
पोषक/मोटे अनाजों का उत्पादन 34 मिलियन टन अनुमानित है, जो कि 31.89 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 2.11 मिलियन टन अधिक है।
2021-22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन 9.45 मिलियन टन अनुमानित है। यह 8.06 मिलियन टन औसत खरीफ दलहन उत्पादन की तुलना में 1.39 मिलियन टन अधिक है।
2021-22 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन 23.39 मिलियन टन अनुमानित है जो कि 20.42 मिलियन टन औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 2.96 मिलियन टन अधिक है।
2021-22 के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन 419.25 मिलियन टन अनुमानित है।2021-22 के दौरान गन्ने का उत्पादन,362.07 मिलियन टन औसत गन्ना उत्पादन की तुलना में 57.18 मिलियन टन अधिक है।
कपास का उत्पादन 36.22 मिलियन गांठें (प्रति 170 किग्रा की गांठे) एवं पटसन एवं मेस्ताका उत्पादन 9.61 मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं।
वर्ष 2005-06 से आगे के वर्षों के तुलनात्मक अनुमानों के साथ वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार विभिन्न फसलों (केवल खरीफ)के अनुमानित उत्पादन का ब्यौरा संलग्न है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment