Categories: News-Headlines

खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए

देश के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सूची का निर्धारण करने के लिए खान मंत्रालय ने दिनांक 01.11.2022 के आदेश संख्या 11/1/2022-आईसी के माध्‍यम से संयुक्त सचिव, खान मंत्रालय की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में भारत के लिए महत्वपूर्ण कुल 30 खनिजों की सिफारिश प्रस्तुत की गई है। इसमें दी जानकारी के आधार पर सरकार ने भारत के लिए महत्वपूर्ण 30 खनिजों की सूची जारी की है। ये खनिज हैं एंटीमनी, बेरिलियम, बिस्मथ, कोबाल्ट, कॉपर, गैलियम, जर्मेनियम, ग्रेफाइट, हेफ़नियम, इंडियम, लिथियम, मोलिब्डेनम, नाइओबियम, निकेल, पीजीई, फॉस्फोरस, पोटाश, आरईई, रेनियम, सिलिकॉन, स्ट्रोंटियम, टैंटलम, टेल्यूरियम, टिन , टाइटेनियम, टंगस्टन, वैनेडियम, ज़िरकोनियम, सेलेनियम और कैडमियम।

खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। एमएमडीआर अधिनियम की धारा 4(1) के दूसरे प्रावधान के तहत अधिसूचित मान्यता प्राप्त निजी अन्वेषण एजेंसियों को पूर्वेक्षण लाइसेंस के बिना अन्वेषण करने की अनुमति दी गई है। इन एजेंसियों को राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) के तहत वित्‍तीय सहायता प्राप्त करने का पात्र भी बनाया गया है। एमएमडीआर अधिनियम की धारा 4(1) के तहत अब तक कुल 14 निजी एजेंसियों को केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। ये एजेंसियां एनएमईटी कोष से 11 अन्वेषण परियोजनाएं शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति कंपोजिट लाइसेंस की नीलामी के लिए किसी क्षेत्र की अधिसूचना के लिए राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकता है। इसके अलावा, खनिज अन्वेषण में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए गहराई में पाये जाने वाले कुछ और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए कंपोजिट लाइसेंस (सीएल) धारकों के लिए एनएमईटी से अन्वेषण व्यय की आंशिक प्रतिपूर्ति जैसे प्रोत्साहनों की पेशकश भी की गई है।

यह जानकारी केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

10 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.