प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि क्वाड संगठन वैश्विक हित के लिए प्रतिबद्ध शक्ति है और क्वाड नेताओं के साथ विचार-विमर्श काफी व्यापक और रचनात्मक रहा।
वाशिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन के चारों देश 2004 में सुनामी के बाद पहली बार हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के लिए मिले थे और आज जब पूरा विश्व कोविड संकट का सामना कर रहा है, पूरी मनुष्य जाति के हित के लिए फिर इस संगठन की बैठक हो रही है।
अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने कहा कि कोविड रोधी वैक्सीन की वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने के लिए भारत में अतिरिक्त एक अरब वैक्सीन डोज उत्पादन की अमरीका की पहल आगे बढ़ रही है।
व्हाइट हाउस में बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि क्वाड समूह में लोकतांत्रिक साझेदार हैं जो वैश्विक और भविष्य के मुद्दों पर साझा विचार रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह समूह वर्तमान समय की प्रमुख चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट हैं।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि क्वाड संगठन यह उदाहरण रख रहा है कि किस तरह चार देशों की तरह विश्व के अन्य लोकतांत्रिक देश वैश्विक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। क्वाड सम्मेलन में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि इस समय विश्व का कोई भी हिस्सा हिंद- प्रशांत क्षेत्र से अधिक संवेदनशील नहीं है।
जापान के प्रधानमंत्री सुगा ने कहा कि क्वाड देशों के साझा मूल्य हैं। चाहे क्षेत्रीय मुद्दे हों या कोविड संकट जैसा वैश्विक मुद्दा क्वाड संगठन ने इनमें से अधिकांश के समाधान के प्रयास किए हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में मिले। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक में कोविड महामारी के खिलाफ संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड चुनौती से निपटने में राष्ट्रपति जो. बाइडन और अमरीका की भूमिका की सराहना की। उन्होंने बेहतर विश्व के लिए भारत-अमरीका के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment