आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत ने कल रात पुणे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की। बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 41 ओवर और 3 गेंदों में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 97 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए। इस तरह कोहली, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 26 हजार रनों के साथ सबसे तेज गति से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने 53 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए।
इससे पहले बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से लिटोन दास ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविन्द्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा: “एक बार फिर से शानदार खेल प्रदर्शन!
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत से हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। विश्व कप के दौरान हमारी टीम शानदार फॉर्म में है। अगले मैच के लिए शुभकामनाएं।”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment