क्रिकेट में, भारत ने बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 22 ओवर 5 गेंद में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाये। भारत की ओर से इशान किशन ने 46 गेंदों में 52 रन बनाए जबकि सूर्य कुमार यादव ने 25 गेंदों में 19 रन और रवींद्र जड़ेजा 21 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए, गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए, जबकि जेडन सील्स और यानिक कारिया ने 1-1 विकेट लिए ।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर प्रहार करते हुए मेजबान टीम को 23 ओवर में 114 रन पर समेट दिया। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट और कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप 44 गेंदों पर 43 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। कुलदीप यादव को उनके 4 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment