प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन दौर के बाद भारत की अर्थव्यवस्था की वापसी मजबूत रही है। वह यहां लड़कों के एक छात्रावास की आधारशिला रखने के बाद डिजिटल माध्यम से संबोधन कर रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कठिन दौर के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से उबरी है। अर्थव्यवस्था के इतनी तेजी से उबरने के कारण भारत को लेकर दुनिया आशावान है।’’ उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने हाल में कहा था कि भारत फिर दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट तौर पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ‘महामारी स्वास्थ्य चिंताओं, आपूर्ति बाधाओं और मूल्य दबावों के दौरान बहाली’ वाली रिपोर्ट का जिक्र कर रहे थे, जिसमें अनुमान जताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहेगी। आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, भारत दुनिया के बड़े देशों में से सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था होगा।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment