Categories: News-Headlines

कोविड प्रतिबंध अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तेज वृद्धि देखी गई

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोविड प्रतिबंध अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में तेज वृद्धि देखी गई है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा 2020-21 के दौरान राजमार्ग निर्माण की गति 36.5 किलोमीटर/प्रतिदिन रही है जोराष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में अब तक की सबसे तेज गति है।

National Highways Construction has seen sharp rise during the covid restriction period.
In 2020-21 Highway construction has paced to 36.5 KM/day. This is the highest ever construction speed of National Highways. #PragatiKaHighway

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 20, 2021

नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने केवल 24 घंटों में 2.5 किलोमीटर चार लेन कंक्रीट सड़क का निर्माण तथा केवल 21 घंटों में 26 किलोमीटर सिंगल लेन बिटुमेन सड़क का निर्माण करने के द्वारा एक विश्व कीर्तिमान भी बनाया है।

उन्होंने कहा कि निर्माण की इस गति को बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जिनमेंठेकेदारों की सहायता, अनुबंध प्रावधानों में छूट, उप-ठेकेदारों को प्रत्यक्ष भुगतान तथा कार्यस्थल पर मजदूरों के लिए खाने तथा चिकित्सा की सुविधाएं शामिल हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च आईआरसी मानदंडों तथा सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के विनिर्देशों के अनुरूप निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतिगत दिशानिर्देशों को अपडेट करने तथा जांच करने और गुणवत्ता पर प्रणाली सुधार से संबंधित निर्देश जारी करने के लिए एक गुणवत्ता नियंत्रण जोन स्थापित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

9 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

9 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

9 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.