Categories: News-Headlines

कोविड के बूस्‍टर डोस के रूप में कॉर्बेवेक्‍स वैक्‍सीन आज से टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्‍ध

कोविड टीकाकरण केन्‍द्रों पर आज से बूस्‍टर डोज के रूप में कॉर्बेवेक्‍स उपलब्‍ध कराया जा रहा है। इस टीके की निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल-ई का कहना है कि उसने केन्‍द्र सरकार को दस करोड़ वैक्‍सीन डोज उपलब्‍ध कराई हैं। ये टीके आज से कोविन ऐप पर सरकारी और प्राईवेट केन्‍द्रों में बूस्‍टर डोज के रूप में उपलब्‍ध रहेगी।

निजी कोविड टीकाकरण केन्‍द्रों पर कॉर्बेवेक्‍स का मूल्‍य जीएसटी सहित ढाई सौ रुपये प्रति डोज रखा गया है। लक्षित उपभोक्‍ताओं के लिए इसका मूल्‍य कर और प्रशासनिक शुल्‍कों सहित चार सौ रुपये प्रति टीका रखा गया है।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने 18 वर्ष और उससे अधि‍क आयु के व्‍यक्तियों के लिए कोविड-19 के आपात बूस्‍टर डोज के रूप में कॉर्बेवेक्‍स के इस्‍तेमाल के अनुमति दी है। यह टीका 18 वर्ष और उसके अधिक आयु के व्‍यक्तियों को कोवैक्‍सीन या कोविशील्‍ड के प्राथमिक टीकाकरण के छह महीने बाद लगाया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

हिमंता बिस्वा सरमा असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों… Read More

4 hours ago

DRDO ने स्क्रैमजेट कंबस्टर के सफल परीक्षण से हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की

  डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपने सक्रिय रूप से कूल्ड… Read More

9 hours ago

WHO ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर 42 दिन निगरानी के निर्देश दिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर सवार सभी… Read More

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुद्दुचेरी का मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया है। उप-राज्‍यपाल कैलाश… Read More

9 hours ago

केंद्र ने नियमों के प्रकाशन के साथ चार श्रम संहिताएं लागू कीं

केंद्र सरकार ने श्रम संहिता के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे केंद्रीय मंत्रालयों,… Read More

9 hours ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More

1 day ago

This website uses cookies.