Categories: News-Headlines

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा असम में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायता

कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सिलचर में सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए असम सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह असम के बराक घाटी क्षेत्र में स्थित एकमात्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। इस नई नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व – सीएसआर पहल के तहत कोल इंडिया लिमिटेड सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक आईसीयू की सुविधा तथा चिकित्सा गैस पाइपलाइन की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देगा, इस सहायता से राज्य के 40 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों ने देश भर में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए भारी निवेश एवं अधिक से अधिक प्रभाव वाली परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें उल्लेखनीय परियोजनाएं इस प्रकार से हैं – ओडिशा के तालचेर में 492 करोड़ रुपये की लागत वाला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कोलकाता में कैंसर का इलाज कराने वाले बच्चों और उनके परिवारों के रहने के लिए 41 करोड़ रुपये का एक घर ‘प्रेमाश्रय’, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के वास्ते 40 करोड़ रुपये की मदद और 75 करोड़ रुपये की लागत से बना ओडिशा के झारसुगुडा में एक कार्डियक केयर सेंटर।

वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों ने 269 करोड़ रुपये कोविड राहत परियोजनाओं पर खर्च किए हैं, जो उस वर्ष के कुल सीएसआर व्यय का 48 प्रतिशत है। इसके अलावा, सीआईएल ने वित्त वर्ष 2019-20 में पीएम केयर्स फंड में 221 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान सीआईएल “मिशन प्राण वायु” के तहत 46 करोड़ रुपये की लागत से 30 अस्पतालों में 32 ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.