Categories: News-Headlines

कोरोना संक्रमण के मामले बढने से ईपीएल मैच स्थगित

इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले बढने के कारण मैनचेस्टर युनाइटेड और ब्रेंटफोर्ड के बीच होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है। पिछले तीन दिन में यह दूसरा मैच है जो स्थगित किया गया है।

रविवार तक 3805 खिलाड़ियों और क्लब स्टाफ की जांच के बाद 42 मामले सामने आये थे यानी पिछले सात दिन में 12 मामले और बढ गए हैं।

नॉर्विच पर 1.0 से जीत के बाद युनाइटेड के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ पॉजिटिव पाये गए थे। प्रीमियर लीग बोर्ड ने इस वजह से मंगलवार का मैच स्थगित करने की युनाइटेड की गुजारिश मान ली।

इससे पहले टोटेनहम और ब्राइटन के बीच रविवार का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि कम से कम आठ खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए थे। नॉर्विच और एस्टोन विला टीमों में भी संक्रमण के मामले पाये गए हैं।

ब्रिटेन में ओमीक्रोन वैरिएंट के मामले बढने के कारण कोरोना महामारी से जुड़े कुछ प्रतिबंध फिर लगा दिये गए हैं जिनमें मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाये रखना शामिल है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.