कोयला मंत्रालय की देखरेख में कार्यरत कोयला नियंत्रक संगठन ने आज अपने प्रमुख प्रकाशनों में से एक ‘भारत की कोयला निर्देशिका 2020-21’ का विमोचन किया। सांख्यिकी प्रकाशन को कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन द्वारा दिल्ली में स्थित कोयला नियंत्रक कार्यालय में जारी किया गया।
‘भारत की कोयला निर्देशिका 2020-21’ में वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान कोयला और लिग्नाइट क्षेत्रों के कार्य-निष्पादन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसमें कोयले के उत्पादन और इसे भेजने तथा भंडारण का ग्रेड वार डाटा शामिल है। यह निर्देशिका पिट हेड क्लोजिंग स्टॉक, आयात-निर्यात और पिछले कुछ वर्षों के दौरान कोयले की कीमतों के बारे में भी जानकारी प्रदान करती है।
निर्देशिका में सभी हितधारकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योगों एवं संस्थानों को डाटा का महत्वपूर्ण और विस्तारपूर्ण तैयार संदर्भ भी उपलब्ध कराया गया है। यह निर्देशिका कोयला नियंत्रक संगठन और कोयला मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment