वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) (आधार वर्ष 2011-12) के सूचकांक के अनुसार फरवरी 2024 के दौरान कोयला क्षेत्र ने आठ प्रमुख उद्योगों में 11.6 प्रतिशत (अनंतिम) की उच्चतम वृद्धि दर्ज की। कोयला उद्योग का सूचकांक फरवरी’24 के दौरान बढ़कर 212.1 अंक तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 190.1 अंक था और इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.1 प्रतिशत बढ़ गया है।
आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद एवं इस्पात के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन प्रदर्शन को मापता है।
आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में फरवरी 2024 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कोयला उद्योग में पिछले आठ महीनों में निरंतर दोहरे अंकों की वृद्धि हो रही है। पिछले दो वित्तीय वर्षों में आठ प्रमुख उद्योगों की समग्र वृद्धि की तुलना में इसने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस उल्लेखनीय वृद्धि के फलस्वरूप फरवरी 2024 के दौरान कोयले का उत्पादन बढ़कर 96.60 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.83 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment