कोयला और खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि देश में कोयले की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्युत की मांग बढ़ने, आयातित कोयला आधारित पॉवर प्लांट में विद्युत के कम उत्पादन और तेज वर्षा के कारण कोयले की आपूर्ति में बाधा के कारण पॉवर प्लांट्स में कोयले भंडारण में इस वर्ष पांच अक्तूबर को सात दशमलव दो मिलियन टन की कमी आई।
लोकसभा में एक लिखित उत्तर में प्रहलाद जोशी ने कहा कि कोयले की आपूर्ति को बढ़ाया गया है और अब यह 16 दशमलव सात चार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। प्रहलाद जोशी ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष अप्रैल-अक्टूबर के दौरान लगभग 54 मीट्रिक टन अधिक कोयला भेजा है। उन्होंने ने कहा कि सरकार ने देश में कोयले के उत्पादन को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment