Categories: News-Headlines

केरल सरकार ने कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई भगदड़ की जांच के लिए समिति गठित की

केरल में राज्य सरकार ने कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल शाम हुई भगदड़ की जांच कराने के लिए तीन सदस्यों की एक समिति का गठन किया है। समिति में तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ होंगे।

राज्य की उच्‍च स्‍तर शिक्षा मंत्री आर. बिन्दु ने विश्‍वविद्यालय परिसर का दौरा करने के बाद मीडिया को बताया कि सरकार ने इस घटना के बारे में उच्‍च स्‍तर शिक्षा सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति से रिपोर्ट मांगी है।

यह घटना उस समय हुई जब विद्यार्थियों ने बारिश से बचने के लिए सभागार में घुसने की कोशिश की और भगदड़ मच गई। सभागार में संगीत कार्यक्रम शुरू होने वाला था।

भगदड़ में विश्वविद्यालय के तीन इंजीनियरिंग विद्यार्थियों सहित चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। 34 विद्यार्थियों का कोच्चि के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है जिनमें दो छात्राओं की हालत गंभीर है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.