Categories: News-Headlines

केरल में बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद आज 13 लोगों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

केरल में बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद आज 13 लोगों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को उनके घर के पास ही आइसोलेशन में रखा गया है। चार लोगों में घातक निपाह वायरस पाए जाने के बाद कोझिकोड और इसके पड़ोसी जिलों में हाई अलर्ट है। दो लोगों की निपाह वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने हालात को देखते हुए कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 75 आइसोलेशन बेड की व्‍यवस्‍था की है। निपाह से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक ऐसे 789 व्यक्तियों की पहचान की गई है। इस बीच, राज्य सरकार द्वारा भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद से मंगाई गई मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवाएं कल सुबह तक जिले में पहुंचने की उम्मीद है। कल केंद्र द्वारा पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान से दो टीमें भी कोझिकोड भेजे जाने की भी संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.