केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को यानी आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने सुबह वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की।
राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, वहीं लोग गांधी की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा को देखने के लिए भी सड़क के दोनों ओर एकत्र हुए।
इससे पहले रविवार को नेमोम में पहले दिन की यात्रा समाप्त होने पर गांधी ने कहा कि केरल सभी का सम्मान करता है और खुद को कभी विभाजित नहीं होने देता और न ही नफरत फैलने देता है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक प्रकार से इन्ही विचारों का विस्तार है।
उन्होंने कहा था, ‘‘एकजुट रहना तथा सौहार्द के साथ मिल कर काम करना केरल के लोगों के लिए स्वाभाविक और सामान्य बात है और उन्होंने देश को यह दिखाया है।’’
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘केरल यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत करता है। यह न तो खुद को विभाजित होने देता है और न ही राज्य में नफरत फैलने की इजाजत देता है। तो एक प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा केरल के इस विचार का विस्तार मात्र है।’’
राज्य में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए और दिन बीतने के साथ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
गौरतलब है कि गांधी वायनाड से सांसद हैं और इसके अलावा राज्य में पार्टी का आधार काफी मजबूत है।
पार्टी की ओर से साझा किए गए यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को यानी आज यह यात्रा पूर्वाह्न करीब 11बजे पट्टोम में रुकेगी फिर शाम पांच बजे कझाकुट्टोम के लिए रवाना होगी और वहां पहुंच कर दूसरे दिन की यात्रा समाप्त हो जाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।
यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और 150 दिनों की अवधि में तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी।
देश के 22 शहरों में रैलियां होंगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment