केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एर्नाकुलम सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर आज तिरूवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कल आज सुबह कलामसेरी के कन्वेंशन सेंटर में ईसाई धार्मिक समूह-यहोवा विटनेसेज की प्रार्थना सभा में हुए विस्फोटों के बाद राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इन विस्फोटों में दो लोगों की मृत्यु हो गई और 45 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के विशेषज्ञों के एक दल ने कल विस्फोट स्थल का दौरा किया। राज्य के पुलिस महानिदेशक शेख दरवेश साहब ने धमाकों से जुडे घटनाक्रम को देखते हुए कानून और व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक एम.आर.अजित कुमार के नेतृत्व में 21 सदस्यों की जांच समिति का गठन किया है।
केरल में कानून और व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक एम.आर.अजित कुमार ने कोच्चि में बताया कि डोमिनिक मार्टिन नाम के एक व्यक्ति ने त्रिशूर जिले के कोडाकरा थाने में आज आत्मसमर्पण कर कहा कि वह इन विस्फोटों की साजिश में शामिल था। केरल विस्फोटों पर विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां एनएसजी और एनआईए ने विस्फोटों की जांच शुरू कर दी है।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment