Categories: News-Headlines

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के अंतिम परिणाम

निम्‍नलिखित सूची योग्‍यताक्रम में उन उम्‍मीदवारों की है जिनकी अनुशंसा दिनांक 14.03.2021 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिखित भाग तथा दिनांक 17.01.2022 से 20.01.2022 तक व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण के लिए हुए साक्षात्‍कार के परिणाम के आधार पर केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पद पर नियुक्ति करने हेतु की गई है ।

विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍य
अ.जा.  
अ.ज.जा.
योग

18
03
02
23

नियुक्तियां, अनिवार्य रुप से, परीक्षा की मौजूदा नियमावली तथा उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएगी। सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों‌ की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍य
अ.जा.  
अ.ज.जा.
योग

18
03
02
23

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल के निकट एक “सुविधा केन्‍द्र है। उम्‍मीदवार, अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच स्‍वयं आकर अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271/23381125 से प्राप्‍त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध रहेगा। हालांकि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

41 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

41 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.