केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज यहां वीसी के माध्यम से फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कोविड प्रबंधन दवाओं की स्थिति, पर्याप्तता और उत्पादन क्षमताओं की समीक्षा की, ताकि भारत किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार रहे। यह समीक्षा बैठक दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के मामले उभरने को देखते हुए की गई थी।
एक प्रस्तुति के माध्यम से, केन्द्रीय मंत्री को बदलते वैश्विक परिदृश्य के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में कोविड महामारी के दौरान फार्मा कंपनियों के अमूल्य योगदान के लिए उनकी सराहना की और उन्हें बधाई दी। “भारत का फार्मास्युटिकल उद्योग मजबूत, लचीला और जिम्मेदार है। उनकी ताकत के कारण ही हम न केवल महामारी के दौरान अपनी मांग को पूरा कर सके, बल्कि 150 देशों को दवाओं की आपूर्ति करने की स्थिति में भी रहे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दवाओं की गुणवत्ता में गिरावट किए बिना और दवाओं की कीमत बढ़ाए बिना हासिल किया गया।
फार्मा कंपनियों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला परिदृश्य पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया था। उन्हें एपीआई के उत्पादन और उपलब्धता के साथ-साथ कोविड प्रबंधन के लिए आवश्यक दवाएं तैयार करने की बारीकी से निगरानी करने के लिए भी कहा गया था। उन्हें खुदरा स्तर तक आपूर्ति श्रृंखला में कोविड दवाओं सहित सभी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
फार्मा कंपनियों ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में समय पर समीक्षा बैठक की सराहना की और अपने निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे कोविड दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला की व्यवस्था करने में सक्षम होंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment