केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में श्रम और रोजगार मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने भाग लिया। उपस्थित सांसदों में सुनील कुमार मंडल, उमेश जी जाधव, सुनील कुमार सोनी, भागीरथ चौधरी, राजमणि पटेल और इरन्ना कडाडी शामिल थे। बैठक का विषय “वी.वी.गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान का कामकाज” था।
वी. वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएनएलआई) के महानिदेशक ने संबोधन में कहा कि यह संस्थान विश्व स्तर पर एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसे श्रम क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह श्रम और रोजगार से संबंधित प्रमुख सामाजिक भागीदारों और हितधारकों को ज्ञान और कौशल का प्रसार करने में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में 164 और 2022-23 में 171 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए, इनमें 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आईटीसी- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) जैसे श्रम अनुसंधान, नीति और प्रशिक्षण में लगे विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ वी. वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान के सहयोग और साझेदारी के बारे में जानकारी प्रदान की। पिछले दो दशकों के दौरान, संस्थान ने 101 अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें 127 देशों के 2351 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
संस्थान ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों/विश्वविद्यालयों और नियोक्ता संगठनों के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए हैं। संस्थान विभिन्न पत्रिकाओं और समाचार पत्रों का भी प्रकाशन करता है, और अब तक 155 शोध अध्ययन प्रकाशित कर चुका है।
बैठक में भाग लेने वाले संसद सदस्यों ने श्रम अनुसंधान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में सुधार के लिए मूल्यवान सुझाव दिए।
अपने समापन भाषण में भूपेंद्र यादव ने श्रमिकों के लिए स्थानीय भाषाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिससे वे आसानी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि संस्थान को नीति-उन्मुख अनुसंधान और कार्यक्रमों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे जमीनी स्तर पर श्रमिकों की मदद हो सके।
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment