केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज मुम्बई में सर्वोदय फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल के नेतृत्व में फाउंडेशन की ओर से की गई ध्वनि का उपहार नाम की इस पहल के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पढने वाले बधिर बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर, नितिन गडकरी ने कहा कि सभी को सुविधाओं से वंचित लोगों की मदद के लिए संवेदनशील तरीके से काम करना चाहिए, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। उन्होंने अनुराधा पौडवाल और उनके सहयोगियों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई किरण आएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि समाज को प्रतिदान भारतीय संस्कृति में शामिल है और एक निश्चित समय के बाद सभी को कुछ न कुछ समाज को वापस देने का प्रयास करना चाहिए। सर्वोदय फाउंउेशन के अनुसार ध्वनि का उपहार पहल का उद्देश्य उन स्कूली बच्चों की सुनने की क्षमता में सुधार करना है, जो इससे वंचित हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment