Categories: News-Headlines

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्‍ली के पडोसी राज्‍यों में पराली जलाने के कारण बढने वाले वायु प्रदूषण पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की

राजमार्ग और सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्‍ली के पडोसी राज्‍यों में पराली जलाने के कारण विशेष रूप से सर्दियों में बढने वाले वायु प्रदूषण पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है। मुंबई में एक आयोजन में उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल ने हरियाणा के पानीपत में एक लाख लीटर बायो-एथेनॉल और डेढ सौ टन बायो-बिटुमेन की दैनिक उत्पादन क्षमता वाली परियोजना शुरू की है। नितिन गडकरी ने कहा कि इससे देश ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्‍होंने कहा कि जो किसान पराली जला रहे हैं, उन्हें बायो-एथेनॉल और बायो-बिटुमेन के उत्पादन के लिए दो हजार रुपये प्रति टन का भुगतान किया जा सकता है।

नितिन गडकरी ने ट्री बैंक के बारे में भी बताया कि अपने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उपाय करने वाले नगर निगमों, नगर परिषदों और ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।

नितिन गडकरी ने बताया कि ट्री बैंक की अवधारणा का पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी अनुमोदन किया है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों से पानी उपलब्ध कराने के लिए कम शुल्क लगाया जाना चाहिए।

नितिन गडकरी ने जोर देकर कहा कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से राजस्व अर्जित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ध्‍वनि प्रदूषण पर अधिनियम बनाया जाएगा, क्‍योंकि जोर से हॉर्न बजाने से ज्‍यादा ध्वनि प्रदूषण होता है। भविष्‍य में हॉर्न में तबला, बांसुरी और माउथ ऑर्गन की संगीतमय ध्वनियाँ होंगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि पुणे में वाघोली से शिरूर के बीच ऐसे पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आठ लेन की सड़क, छह लेन का पुल और उस पर मेट्रो चलेगी।

नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने कृषि क्षेत्र को ही ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की दिशा में मोडने का फैसला किया है। सरकार ने पैट्रोल में बीस प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का भी निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि अब गन्‍ने से चीनी बनाने की जगह उससे अधिक एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया अपनाने का समय आ गया है। नितिन गडकरी ने कहा कि एथेनॉल की मांग बहुत ज्‍यादा है और पिछले साल देश में चार सौ करोड लीटर एथेनॉल उत्‍पादन की क्षमता थी, लेकिन पैट्रोल में बीस प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के लिए इसकी कुल मांग एक हजार करोड लीटर की है। इसे ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने एथेनॉल उत्‍पादन बढाने के उपाय किये हैं। नितिन गडकरी ने बताया कि उन्‍हें किर्लोस्‍कर कंपनी का एक जनरेटर प्राप्‍त हुआ, जो सौ प्रतिशत बायो-एथेनॉल से चलता है।

नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने फ्लैक्‍स इंजन बनाने का भी फैसला किया है। बजाज, टीवीएस और हीरो कंपनियां पहले ही फ्लैक्‍स इंजन लगा रही हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि कार बनाने वाली टोयटा, हुण्‍डई, मर्सिडीज और सुजुकी कंपनियों ने जल्‍दी ही फ्लैक्‍स इंजन लाने का वायदा किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि भविष्‍य का सबसे महत्‍वपूर्ण ईंधन हरित हाइड्रोजन होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

15 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.