Categories: News-Headlines

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता सुरक्षा प्राधिकरण ने खान स्‍टडी ग्रुप पर पांच लाख रुपये जुर्माना

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता सुरक्षा प्राधिकरण ने गुमराह करने वाले विज्ञापन और अनुचित व्‍यापार तरीकों के लिए खान स्‍टडी ग्रुप पर पांच लाख रुपये जुर्माना किया है। उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला देशभर में उपभोक्‍ता अधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया है। हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद कई आईएएस कोचिंग संस्‍थान सफल उम्‍मीदवारों को अपने विद्यार्थी बताते हुए विज्ञापन देते हैं। खान स्‍टडी ग्रुप ने अपने विज्ञापन में दावा किया था कि कुल चयनित नौ सौ तैंतीस विद्यार्थियों में से छह सौ तैंतीस उसके समूह से हैं। ग्रुप ने यह भी दावा किया था कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2022 के शीर्ष पांच सफल उम्‍मीदवार उसके ग्रुप से हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.