Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने दिये हिमाचल में रेल विकास के लिए बजट में ₹1838 करोड़: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2023-24 में हिमाचल प्रदेश रेल परियोजनों के विस्तार के लिए ₹ 1838 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव जी का आभार प्रकट किया है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश में इंफ़्रास्ट्रक्चर विस्तार और रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं। सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये, नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014 से 17 गुना ज़्यादा है । यह आँकड़ा अपने आप में दर्शाता है की मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश में चालू रेल विस्तार परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में वचनबद्ध है।मैं इस बजट मंज़ूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी का आभार प्रकट करता हूँ”

आगे बोलते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “भानुपल्ली बिलासपुर परियोजना बिलासपुर बैरी से आगे लेह तक जाएगी। सामरिक महत्व की दृष्टि से भानुपल्ली – बिलासपुर रेल लाइन जल्द से जल्द बनकर तैयार हो सके इसलिए हमने इस बजट में सिर्फ़ इस रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जोकि अब तक का सबसे ज़्यादा है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। हाल ही में प्रधानमन्त्री जी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी जी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन वर्तमान सरकार के कारण ही चल पड़ी है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.