केंद्र सरकार ने देश में ऑटोमोबाइल निर्माताओं को 6 महीने की अवधि के भीतर समयबद्ध तरीके से बीएस-6 मापदण्डों का अनुपालन करने वाले फ्लेक्स ईंधन वाहनों और फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रोंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को शुरू करने की सलाह दी है। आज कई ट्वीटस में सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यह सुझाव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण और परिवहन ईंधन के रूप में इथेनॉल को बढावा देने की सरकार की नीति के अनुरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि फ्लेक्स ईंधन वाहन शत-प्रतिशत पेट्रोल या शत-प्रतिशत बायो-इथेनॉल तथा उनके मिश्रणों के संयोजन पर चलने में सक्षम है।
नितिन गडकरी ने कहा कि इस कदम से वाहनों से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में भारी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे भारत को 2030 तक कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन को एक अरब टन तक कम करने के लिए सीओपी-26 में की गई अपनी प्रतिबद्धता का पालन करने में मदद मिलेगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment