Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में FCV तंबाकू उत्पादकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण की स्वीकृति दी

फ्लू क्यूर्ड वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू का उत्पादन भारत में मुख्य रूप से 2 राज्यों, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में किया जाता है। वर्तमान में, आंध्र प्रदेश में इस फसल का मौसम चल रहा है, जहां 42,915 एफसीवी तंबाकू उत्पादक हैं और कर्नाटक में नीलामी चल रही है, जहां 39,552 एफसीवी तंबाकू उत्पादक हैं।

तीन दिसंबर से 5 दिसंबर 2023 तक, मिचॉंग चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई थी। आंध्र प्रदेश में एलुरु, पूर्वी गोदावरी, काकीनाडा, प्रकाशम, नेल्लोर, बापटला, पालनाडु और गुंटूर जिलों में उगाई जाने वाली एफसीवी तंबाकू की फसल इन भारी चक्रवाती बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुई है। आंध्र प्रदेश में चालू फसल मौसम में एफसीवी तंबाकू को 75,355 हेक्टेयर में बोया गया था, जिसमें से लगभग 20 प्रतिशत यानि 14,730 हेक्टेयर बोयी गई फसल भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुई। एफसीवी तम्बाकू की फसल फसल के बह जाने, खड़ी फसल के डूबने, जल जमाव और परिणामस्वरूप खड़ी फसल के मुरझा जाने से प्रभावित हुई है।

आंध्र प्रदेश में एफसीवी तम्बाकू उत्पादकों की कठिनाइयों को देखते हुए, भारत सरकार ने तम्बाकू बोर्ड संबंधी उत्पादक कल्याण कोष से उन उत्पादक सदस्यों को 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त ऋण स्वीकृत किया है, जिनकी फसलें आंध्र प्रदेश में इस चक्रवाती भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। यह केवल आंध्र प्रदेश फसल मौसम 2023-24 के लिए केवल एक बार दिया जाने वाला ब्याज मुक्त ऋण है। यह धनराशि 2023-24 आंध्र प्रदेश फसल मौसम से संबंधित तंबाकू उत्पादकों की नीलामी बिक्री आय से वसूल की जाएगी।

वर्तमान में, कर्नाटक में एफसीवी तंबाकू की नीलामी चल रही है। अब तक, बोर्ड द्वारा कर्नाटक में अपने ई-नीलामी मंचों के माध्यम से लगभग 85.12 मिलियन किलोग्राम एफसीवी तंबाकू का विपणन किया जा चुका है। तम्बाकू उत्पादकों को मिलने वाली औसत कीमत में 12.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, यानी यह कीमत पिछले वर्ष 228.01 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर चालू वर्ष में 256.48 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

कर्नाटक में, राज्य सरकार ने 2 एफसीवी तम्बाकू उत्पादक तालुकों को छोड़कर, सभी तालुकों को सूखा क्षेत्र घोषित कर दिया है। इसकी वजह से एफसीवी तंबाकू उत्पादकों की आजीविका प्रभावित हुई है। इसके कारण, केंद्र सरकार ने केवल कर्नाटक फसल मौसम 2023-24 के लिए पंजीकृत उत्पादकों के अतिरिक्त उत्पादन और अपंजीकृत उत्पादकों के अनधिकृत उत्पादन की बिक्री पर जुर्माना माफ करने के बाद, तंबाकू बोर्ड नीलामी मंच पर एफसीवी तंबाकू की बिक्री की अनुमति देने का फैसला लिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.