केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक ने आज छह करोड दस लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जीवन स्तर में सुधार और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण के लिए है। इस समझौते पर वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक मामलों के विभाग में अपर सचिव रजत कुमार मिश्रा और एशियाई विकास बैंक के भारत में रेसिडेंट मिशन के निदेशक ताकियो कोनिशी ने हस्ताक्षर किए।
बाद में रजत कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परियोजना केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन की परिकल्पना के अनुरूप है। इसके अंतर्गत अगरतला में शहरी बुनियादी ढांचागत सेवाओं का उन्नयन किया जाएगा, सड़क सम्पर्क बेहतर किया जाएगा, बाढ़ रोकथाम के अधिक प्रभावी उपाया किए जाएंगे और पर्यटक स्थलों को अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment