केंद्र ने गेहूं उत्पादक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसकी खरीदारी को 31 मई, 2022 तक जारी रखने के लिए कहा है। इसके अलावा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने भी एफसीआई को केंद्रीय भंडार के तहत गेहूं की खरीद जारी रखने का निर्देश दिया है। खरीदारी की अवधि को बढ़ाए जाने से किसानों को लाभ होने की उम्मीद है। यह निर्णय खरीद प्रक्रिया को जारी रखने के लिए राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के अनुरोधों को देखते हुए लिया गया है।
इस बीच मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और राजस्थान में रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2022-23 में केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
वहीं, पिछले रबी विपणन सीजन 2021-22 की तुलना में चालू आरएमएस 2022-23 के दौरान केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद कम रही है. इसका मुख्य कारण एमएसपी के मुकाबले अधिक बाजार मूल्य है, जिसके चलते किसान निजी व्यापारियों को गेहूं की बिक्री कर रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने 13 मई को गेहूं की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए इसके निर्यात पर प्रतिबंधित करने का निर्णय किया था। हालांकि, इस प्रतिबंध से अपरिवर्तनीय ऋण पत्र और अनुरोध करने वाले पड़ोसी/खाद्य-घाटे वाले देशों को बाहर रखा गया है।
14.05.2022 तक 180 लाख मीट्रिक टन (आरएमएस 2021-22 के दौरान 367 लाख मीट्रिक टन की खरीद) की खरीद की गई है। इससे लगभग 16.83 लाख किसानों को एमएसपी मूल्य 36,208 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान गेहूं खरीदारी की राज्यवार संशोधित अंतिम तिथि निम्नलिखित है:
राज्य
गेहूं खरीद का अंतिम तिथि
पंजाब
31.05.2022
हरियाणा
31.05.2022
उत्तर प्रदेश
15.06.2022
मध्य प्रदेश
15.06.2022
बिहार
15.07.2022
राजस्थान
10.06.2022
उत्तराखंड
30.06.2022
दिल्ली
31.05.2022
गुजरात
15.06.2022
हिमाचल प्रदेश
15.06.2022
जम्मू और कश्मीर
31.05.2022
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment