Categories: News-Headlines

केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने ने राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड (एनबीएमएसएमई) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने आज आयोजित की गई राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड (एनबीएमएसएमई) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की। एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न उद्योग संघों के पदाधिकारी और अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस बैठक के दौरान 26 फरवरी, 2018 को आयोजित राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड की 16वीं बैठक के कार्य विवरण की पुष्टि की गई। इसके अलावा कार्रवाई रिपोर्ट में यह देखा गया कि एमएसएमई मंत्रालय से संबंधित 16वीं बैठक की सभी सिफारिशों को कार्यान्वित कर दिया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए नारायण राणे ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि सदस्यों द्वारा दिए गए सभी मूल्यवान सुझावों पर यथोचित रूप से विचार किया जाएगा। वहीं, अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन देने के साथ इस बैठक का समापन हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.