Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज दिल्ली में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सही बात कही थी कि राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है। इसके लिए महात्मा गांधी ने जो सपना देखा था सचमुच अगर इस विचार को हम आगे बढ़ा सके तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को पूरा कर सकते हैं।

“आप अपनी क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग करें पर राजभाषा को भी सम्मान दें। सरकारी कामकाज में हम सभी राजभाषा का प्रयोग करेंI आइए हम सभी हिंदी को एक ऐसी भाषा के रूप में उपयोग करें जो हमारे राष्ट्रीय चरित्र को आकार देने में हमारी मदद करे” केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहाI उन्होंने कहा कि राजभाषा सलाहकार समिति की बैठक निरंतर होनी चाहिएI साथ ही हम यह भी संकल्प लें कि हम सभी राजभाषा का प्रयोग करें और इसको बढ़ावा दें ।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ.भारती प्रवीण पवार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का कथन साझा किया की जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता” डॉ. पवार ने कहा कि जब हम अपने सरकारी कामकाज में हिंदी का उपयोग करते हैं उस समय हम अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को भी निभा रहे होते हैं जिसकी संकल्पना हमारे संविधान बनाने वालों ने भी की थीI डॉ. पवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांड़विया का आभार प्रकट किया कि उनकी सभी बैठकें हिंदी में ही संचालित होती हैं I

इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने राम मनोहर लोहिया जी के कथन का जिक्र करते हुए कहा की लोक भाषा, लोक भूषा, लोक भोजन और लोक संस्कृति का सिद्धांत ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार कर सकता हैI उन्होंने कहा कि हमें अनुवाद करते समय हिंदी को सरल और स्पष्ट तरीके से कहना चाहिए और क्लिष्ट शब्दों से बचना चाहिए जिससे हिंदी को अपनाने की सहजता बढे, साथ ही इससे इसकी व्यापकता में भी बढ़ोतरी होI

मंत्रालय ने इस अवसर पर उपस्थित हिंदी के विद्वानजन और हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों का स्वागत कियाI बैठक में डॉ. अनिल अग्रवाल, संसद सदस्य (राज्यसभा), गुलाम अली, संसद सदस्य (राज्यसभा), प्रतापराव जाधव, संसद सदस्य (लोकसभा) उपस्थित थे।

बैठक में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ राजीव बहल, स्वास्थ्य मंत्रालय के ओ एस डी सुधांश पंत, अपर सचिव रोली सिंह और अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार जयदीप कुमार मिश्रा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी सलाहकार समिति केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय में हिंदी में सरकारी कामकाज को बढ़ावा देने के लिए गठित एक समिति है, जिसमें एक वर्ष में कम से कम दो बैठकें आयोजित करने का प्रावधान है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.