Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीयक बैठक की अध्यक्षता की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीन पवार, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एक ट्वीट में मनसुख मांडविया ने कहा कि कुछ देशों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। उन्‍होंने कहा कि कोविड अभी समाप्‍त नहीं हुआ है। मनसुख मांडविया ने सभी से सतर्क रहने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

चीन, जापान, अमरीका , कोरिया और ब्राजील में कोविड के मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सकारात्मक नमूनों की जीनोम सिक्‍वेंसिंग को तेज करने के लिए कहा था।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे अपने पत्र में कहा है कि इससे देश में कोरोना के किसी भी नए वैरिएंट का समय पर पता चल सकेगा। उन्‍होंने सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि जहां तक ​​संभव हो सभी सकारात्मक मामलों के नमूने, दैनिक आधार पर निर्धारित जीनोम सिक्‍वेंसिंग प्रयोगशालाओं को भेजे जाएं।

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि देश कोविड वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने में सफल रहा हैा उन्होंने कहा कि कोविड की सार्वजनिक स्वास्थ्य सम्‍बन्‍धी चुनौतियां अभी भी दुनिया भर में बनी हुई हैं। विश्‍व भर में इस तरह के लगभग 35 लाख मामले हर हफ्ते सामने आते हैं जिनमें से करीब 12 सौ मामले भारत से हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.