Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की तथा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को उन राज्यों की पहचान करने और वहां विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्देश दिया जहां इस बीमारी के अधिक मामले आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली को केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मनसुख मांडविया ने डेंगू को नियंत्रित करने और इसके प्रबंधन के लिए उठाए गए जन स्वास्थ्य कदमों की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की और केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बीमारी पर काबू पाने के लिए डेंगू के अधिक मामलों वाले स्थान यानी हॉटस्पॉट की पहचान करने, फॉगिंग और समय पर इलाज जैसे कदम उठाए जाएंगे। केंद्र उन राज्यों में विशेषज्ञों का दल भी भेज रहा है जहां डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।’’

सोमवार को जारी नगर निकाय की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अभी तक मच्छिर जनित बीमारी के कारण छह लोगों की मौत हुई जबकि डेंगू के मामले बढ़कर 1,530 हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हस्तक्षेप करने की तात्कालिकता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि कई गरीब लोग डेंगू से पीड़ित हैं और प्लेटेलेट्स का कम होना मरीजों को कमजोर कर देता है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.