Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष आमंत्रित आशा कार्यकर्ताओं की आज मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष आमंत्रित आशा कार्यकर्ताओं की आज मेजबानी की। विभिन्न स्वास्थ्य पहलों की सफलता में योगदान देने वाले उनके अथक प्रयासों को सम्मानित करने के किये उन्हें आमंत्रित किया गया है।

आशा के उत्कृष्ट योगदान का अभिनंदन करने के लिए, सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 250 आशा कार्यकर्ताओं को उनके जीवनसाथियों के साथ आमंत्रित किया है। यह सम्मान न केवल इन समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि उनके योगदान के महत्वपूर्ण मूल्य को भी दर्शाता है। यह उनकी आवश्यक भूमिका को स्वीकार करने के लिए एक मजबूत मिसाल कायम करता है। यह देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में उनके काम के महत्व को दर्शाता है, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और परिणामों को बेहतर बनाने में उनके महत्वपूर्ण प्रभाव की भी पुष्टि करता है।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि “आशा कार्यकर्ता देश में स्वास्थ्य योजनाओं की रीढ़ हैं।” समाज में उनके अपार योगदान की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा की “टीबी उन्मूलन मिशन में उल्लेखनीय सफलता का श्रेय मुख्य रूप से आशाओं द्वारा किए गए जमीनी स्तर के काम को जाता है।” उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन भी बताया।

वर्तमान में 10 लाख 29 हज़ार से अधिक आशा कार्यकर्ता देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में पहले संपर्क बिंदु के रूप में काम करती हैं, जो समुदायों और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। वे विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य पहलों जैसे मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आशा कार्यकर्ता गैर-संचारी रोगों के बढ़ते बोझ को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला में योगदान देती हैं। अपने प्रयासों के माध्यम से वे अनगिनत लोगों की जान बचा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि महत्वपूर्ण स्वास्थ्य हस्तक्षेप जरूरतमंद लोगों खासकर दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में तक पहुँचें।

राजधानी पहुंचने पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित स्थलों को दिखने के लिए विशेष पर्यटन व्यवस्था की गई है। वे कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी और 76वें गणतंत्र दिवस परेड का भी आनंद लेंगी।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक (एनएचएम) आराधना पटनायक और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.