Categories: News-Headlines

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

 

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली के प्रमुख व्‍यापार केंद्र ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। दोनों नेताओं ने इटली की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत-इटली संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग (जेसीईसी) के 22वें सत्र की सह-अध्यक्षता की। यह यात्रा 5 जून, 2025 को समाप्त हुई।

संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग में रचनात्मक जुड़ाव और आपसी महत्वाकांक्षा की भावना से दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और हितधारकों की मजबूत भागीदारी देखी गई। इस वार्ता ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक साझेदारी की पुष्टि की और आर्थिक लचीलापन, औद्योगिक साझेदारी और समावेशी, सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के साथ संरेखित किया।

भारत और इटली कई उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को प्राथमिकता देने पर सहमत हुए। इनमें उद्योग 4.0, एयरोस्पेस, ऊर्जा संक्रमण और सतत गतिशीलता शामिल हैं। दोनों पक्षों ने कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, प्रवास और गतिशीलता के साथ-साथ भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) जैसी वैश्विक कनेक्टिविटी पहलों में संयुक्त प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया।

संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग द्वारा कई ठोस नतीजे सामने आए। भारत और इटली ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग को मजबूत करने और ऑटोमोबाइल और अंतरिक्ष क्षेत्रों में संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने का संकल्प लिया। दोनों पक्षों ने स्‍थायी कृषि-मूल्य श्रृंखलाओं, कृषि-मशीनरी, खाद्य पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग के अवसरों की पहचान की। उन्होंने हरित हाइड्रोजन और जैव ईंधन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई और दोनों देशों के बीच कुशल पेशेवरों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की मंशा जताई।

संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग द्वारा इस दौरान एक उच्चस्तरीय ग्रोथ फोरम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के सीईओ और प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए। यह मंच उभरते व्‍यापार के अवसरों और आपसी हितों के औद्योगिक सहयोग की पहचान करने में उपयोगी साबित हुआ।

इस यात्रा के दौरान पीयूष गोयल के साथ लगभग 90 कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व वाला एक मजबूत भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी था। प्रतिनिधिमंडल ने इतालवी उद्योगों का दौरा किया और स्थानीय कंपनियों के साथ कई बैठकें कीं। पीयूष गोयल ने इतालवी उद्योगपतियों के साथ बातचीत भी की और भारत में परिचालन, विनिर्माण या कार्यालय का विस्तार करने की उनकी योजनाओं का स्वागत किया।

पीयूष गोयल और उप प्रधान मंत्री तजानी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, ब्रेशिया में एक प्रमुख इतालवी अपशिष्ट-से-ऊर्जा कंपनी ए2ए का दौरा किया। इस यात्रा ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक पेड़ मां के नाम” पहल के अंतर्गत एक प्रतीकात्मक रूप में, दोनों नेताओं ने सांता जूलिया यूनेस्को विरासत परिसर में अपनी मां की याद में पौधे लगाए।

पीयूष गोयल की यात्रा भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास और अवसरों को उजागर करने तथा बढ़ते द्विपक्षीय वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को और समृद्ध बनाने में सहायक रही।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.