Categories: News-Headlines

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन कल इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में हाइब्रिड प्रारूप में किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने आपसी सहयोग के माध्यम से लैंगिक और महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मंत्री ने भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में शुरू की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

स्मृति इरानी ने अपने संबोधन के दौरान साझेदार देशों के बीच लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जी20 के साथ भारत की एकजुटता के बारे में भी बताया। सहयोग व समन्वय के माध्यम से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री, जी20 के लैंगिक समानता मंत्रियों के साथ सभी प्रासंगिक मंचों पर शामिल हुईं।

महिला सशक्तिकरण पर जी20 सम्मेलन ने साझा उद्देश्यों को स्वीकार किया और एसटीईएम, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण और स्थाई विकास समेत सभी क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की समानता और विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियों को साझा किया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.