Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने माइनिंग इंदाबा अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

माइनिंग इंदाबा कॉन्क्लेव दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह विश्व की सबसे लोकप्रिय खनन बैठकों में से एक है। इस साल खान, कोयला एवं रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में भाग लिया। कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश सरकार के खनन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल में खान, कोयला, इस्पात और विदेश मंत्रालय तथा जीएसआई, एएमडी, एचसीएल, नाल्को, एनएमडीसी, सीआईएल, सेल, एमओआईएल, एमईसीएल, एनटीपीसी, ओएमसी जैसे संगठनों / पीएसयू के अधिकारी भी शामिल थे।

भारतीय खनन व खनिज क्षेत्र की शक्ति प्रदर्शित करते हुए कॉन्क्लेव के आयोजन स्थल पर एक आकर्षक भारतीय पवेलियन स्थापित किया गया। इसकी विषय वस्तु “भारत में निवेश के अवसर” रखी गई। भारतीय पवेलियन का उद्घाटन खान, कोयला एवं रेल राज्य मंत्री तथा मध्य प्रदेश सरकार में खनन एवं श्रम विभाग द्वारा 6 फरवरी, 2023 को किया गया था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा डिजाइन और इसकी सामग्री की अत्यधिक सराहना की गई। इस मौके पर, सरकार द्वारा की गई पहल और लाए गए सुधारों पर प्रकाश डालने के लिए खान मंत्रालय का एक ब्रोशर तथा विभिन्न राज्य सरकारों के आगामी कार्रवाई योग्य खनिज ब्लॉकों पर एक पुस्तिका भी वितरित की गई।

सम्मेलन के दौरान सऊदी अरब, नाइजीरिया, कांगो और जाम्बिया जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठकें की गईं। भारतीय प्रतिनिधियों और विभिन्न देशों तथा संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच कई वार्तालाप हुए। दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त और केप टाउन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और केप टाउन में भारत सरकार की सफल भागीदारी के लिए अपना सहयोग आगे बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री दानवे ने 8 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों को खनन एवं खनिज क्षेत्र में भारत सरकार की पहल पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया और उनसे भारत में निवेश करने का आग्रह किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.