उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारत ब्रांड आटे की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैन को रवाना किया। पीयूष गोयल ने कहा कि यह आटा केन्द्रीय भंडार, नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित देश भर में दो हजार से अधिक दुकानों पर साढे 27 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि भारत ब्रांड आटा की खुदरा बिक्री शुरू होने से बाजार में किफायती दरों पर आपूर्ति बढ़ेगी और आटे की कीमतों में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बाजार में कीमतों को स्थिर लाना और किसानों तथा उपभोक्ताओं दोनों को लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों की भी मदद करना है। पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र के हस्तक्षेप से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर हो गई है। उन्होंने कहा कि टमाटर और प्याज की कीमतें कम करने के लिए भी कई कदम उठाए गए थे।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment