केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को रोकने के लिए देश में सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नितिन गडकरी कल शाम छत्तीसगढ के रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की खामियों ने बड़ी समस्याएं उत्पन्न की हैं। अधिकारियों और इंजीनियरों की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का सावधानी पूर्वक परीक्षण किए बिना ठेके जारी नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क इंजीनियरिंग में सुधार से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
मैं आप सब इंजीनियर्स को आह्वान करता हूं रोड एक्सीडेंट को कम करने के लिए हम अनेक प्रयास कर रहे हैं, मैं आपसे अनुरोध करूंगा फ्लाईओवर बनाइए, जहां जरूरी होगी वहां फुट ओवर ब्रिज बनाइए, मुझे लगता है कि छोटी-छोटी बातों को अगर रोड इंजीनियरिंग में अगर सुधार होगा तो एक्सीडेंट की संख्या बहुत कम होगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment