Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात के पालनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के खोखरा गुजरात बॉर्डर-विजयनगर-अंटारसुबा-माथासुर सड़क खंड के उन्नयन के लिए 699.19 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि गुजरात के पालनपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के खोखरा गुजरात बॉर्डर-विजयनगर-अंटारसुबा-माथासुर सड़क खंड को पीएस के साथ 2-लेन में उन्‍नयन करने के लिए हाईब्रिड वार्षिक आधार के तहत 699.19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58 गुजरात और राजस्थान को जोड़ने के साथ-साथ अंबाजी मंदिर, उदयपुर, पोलो वन और अन्य पुरातात्विक स्मारकों तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों को भी जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के इस खंड में मौजूदा एकल/दोहरी लेन सड़क को पीएस के साथ 2 लेन में उन्‍नयन करने का प्रस्ताव है और इसमें पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरने वाले 14 हिस्सों में पुनर्संरेखण शामिल है। यह परियोजना बेहतर संपर्क प्रदान करेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.