केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 227.06 करोड़ रुपये के बजट के साथ ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) मोड के तहत एनएच-334ए (पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार रोड) टू-लेन पक्की सड़क को चौड़ा और सुदृढ़ करने के कार्य को मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राज्य में तीन अन्य परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने 505 करोड़ रुपये के बजट से एनएच-330डी (सीतापुर से कुरैन खंड) को ईपीसी मोड के तहत इसे पक्की सड़क सहित टू-लेन के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी दी।
नितिन गडकरी ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून से हरिद्वार तक 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर के विकास कार्य को हाइब्रिड एन्युटी मोड पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2095.21 करोड़ रुपये के बजट से स्वीकृत किया गया है।
403.36 करोड़ रुपये के बजट से एनएच-227ए (सीकरीगंज से बरहाईगंज के पास) को ईपीसी मोड के तहत पक्की सड़क सहित टू-लेन के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कार्य मंजूर किया गया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment