केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में हाल ही में निर्दिष्ट राष्ट्रीय राजमार्ग 715के पर माजुली और जोरहाट को जोड़ने वाले पैव्ड शोल्डर्स वाले एक नए 2-लेन राजमार्ग के निर्माण के लिए 382.10 करोड़ रुपये की मंजूर दी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर एक फ्लाईओवर, पहुंच मार्ग और सर्विस रोड भी इस परियोजना में शामिल है, जिसकी कुल लंबाई 20.479 किलोमीटर है।
नितिन गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन कदमों का उद्देश्यों जोरहाट और माजुली के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित करना है, अभी तक इस तरह का कोई भी सीधा सड़क संपर्क नहीं था और सीधा संपर्क स्थापित हो जाने के बाद इस समस्या का निदान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां के निवासी ब्रह्मपुत्र नदी को पार करने के लिए नावों पर निर्भर रहते हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा होती हैं, खासकर बाढ़ के दौरान।
नितिन गडकरी ने कहा कि संपर्क सड़कों और माजुली पुल के निर्माण से निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह रणनीतिक बुनियादी ढांचा निवेश सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा के समय और वाहन परिचालन लागत को कम करने के लिए तैयार है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment