Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में सूरत और तमिलनाडु में चेन्नई को जोड़ने वाली एक नई महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की घोषणा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज गुजरात में सूरत और तमिलनाडु में चेन्नई को जोड़ने वाली एक नई महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना की घोषणा की। 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई ग्रीन फील्ड सडक सूरत-नासिक-अहमदनगर-सोलापुर-चेन्नई को जोडेगी। नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राजमार्ग परियोजना के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि इससे जाम की समस्या दूर होगी। इस परियोजना के लिए कुल एक हजार 150 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्‍होंने वाहनों में पेट्रोल के बजाय इथेनॉल के उपयोग पर भी जोर दिया।

नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोल के लिए इथेनॉल एक अच्छा विकल्प है और लोग इसका उपयोग करते हैं, तो देश का पेट्रोल आयात काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एथनॉल/पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे और सरकार शत-प्रतिशत एथेनॉल पर वाहनों को चलाने की अनुमति देगी। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कारखानों को इथेनॉल का उत्पादन करना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.