केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि सेतु बंधन योजना के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 118.50 करोड़ रुपये की संचयी लागत वाली कुल 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
पुल, जिन्हे स्वीकृति दी गई है, निम्नलिखित है:
लाचांग में पाचा नदी पर आरसीसी पुल, जो पूर्वी कामेंग जिले के लाइमोया, नेरेवा और सोरोवा गांवों को जोड़ेगा।
पूर्वी कामेंग जिले में डोनीगांव के रास्ते में, गोआंग में पाचा नदी पर गोआंग से डोनीगांव गांव तक आरसीसी पुल।
एनएच-313 पर 3 पुल, निचले दिबांग जिले में एनएचपीसी कॉलोनी से होते हुए रोइंग-अनीनी रोड से न्यू चिदु गांव तक।
पश्चिम कामेंग जिले के खरसा, दिरांग में आरसीसी डेकिंग के साथ डबल लेन स्टील कम्पोजिट पुल।
निचले सियांग जिले में कोयू-गोये रोड पर ताबिरिपो साकू गांव को जोड़ने के लिए पिक्टे प्वाइंट पर सिगेन नदी पर आरसीसी पुल।
पूर्वी सियांग जिले में मेबो-ढोला रोड पर न्गोपोक नदी पर आरसीसी पुल।
निचले सुबनसिरी जिले में याज़ाली एग्री-फार्म के पास चुल्ल्यू और केबी गांव को जोड़ने के लिए पन्योर नदी पर स्टील कम्पोजिट पुल।
नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। ये परियोजनाएं जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment